पति से खाने की बात पर भड़क गई पत्नी, चाकू उठाया और काटकर अलग कर दी जीभ

UP Viral News: रिपोर्ट के मुताबिक घर में विपिन अपनी मां गीता के साथ रहते है. बीती रात करीब 11 बजे खाना बनाने को लेकर पत्नी-पत्नी दोनों के बीच बहस शुरू हुई. बहस धीरे-धीरे इतनी बढ़ गई कि रात 1 बजे के आसपास ईशा ने किचन से चाकू उठाया और विपिन पर हमला कर उनकी जीभ काट दी.

Published date india.com Published: January 20, 2026 3:06 PM IST
UP viral News
पति-पत्नी के बीच खाने की बात पर हुआ था झगड़ा. (Photo/X)

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर में एक एक बेहद चौंकाने वाली और खौफनाक घटना सामने आई है. यहां खाना बनाने को लेकर हुई छोटी-सी कहासुनी ने इतना भयानक रूप ले लिया जिसकी किसी ने सपने में भी कल्पना नहीं की होगी. दावा किया गया है कि खाने को लेकर हुई कहासुनी में पत्नी ने गुस्से में आकर पति की जीभ चाकू से काटकर अलग कर दी. मामला गाजियाबाद जिले के मोदी नगर थाना क्षेत्र के संजयपुरी इलाके का बताया गया है. चौंकाने वाली बात है कि पीड़ित पति विपिन और पत्नी ईशा की शादी महज दस महीने पहले ही हुई थी.

चीन से कितना कर्जा लेकर बैठा है पाकिस्तान, जान लेंगे तो दिमाग के तोते उड़ जाएंगे

रात 11 बजे शुरू हुई बहस

रिपोर्ट के मुताबिक घर में विपिन अपनी मां गीता के साथ रहते है. बीती रात करीब 11 बजे खाना बनाने को लेकर पत्नी-पत्नी दोनों के बीच बहस शुरू हुई. बहस धीरे-धीरे इतनी बढ़ गई कि रात 1 बजे के आसपास ईशा ने किचन से चाकू उठाया और विपिन पर हमला कर उनकी जीभ काट दी. जानकर होश उड़ जाएंगे कटी हुई जीभ को उसने बेड पर फेंक दिया. विपिन चीखते-चिल्लाते हुए अपनी मां के कमरे में पहुंचे, जिससे शोर सुनकर पड़ोसी जाग उठे. पड़ोसियों ने तुरंत ईशा को कमरे में बंद कर दिया और उसे बुरी तरह पीटा. विपिन को पहले मोदीनगर के जीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ के सुभारती यूनिवर्सिटी अस्पताल रेफर कर दिया गया.

वीडियो और तस्वीरें वायरल

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

आरोपी के खिलाफ हुई कार्रवाई

फिलहाल विपिन बोल नहीं पा रहे हैं और उनकी जीभ के ठीक होने की संभावना पर डॉक्टरों की राय का इंतजार है. इधर सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो और फोटो तेजी से वायरल हो रहे हैं. जिसमें विपिन अपनी कटी हुई जीभ दिखाते नजर आ रहे हैं. पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी ईशा के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. यह घटना घरेलू कलह के खतरनाक परिणामों की एक और मिसाल पेश करती है, जहां छोटी-छोटी बातें बड़े हादसे का रूप ले लेती हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.