By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Wild Animal Attack: गुस्साए जंगली हाथी ने बरपाया कहर, दो महिलाओं समेत 5 मवेशियों को मार डाला
Wild Animal Attack: गुस्साए जंगली हाथी ने दो महिलाओं की जान लेने के साथ-साथ कई मवेशियों को भी मार डाला. घटना छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की है.
Wild Animal Attack: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथी के हमले में एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई. जंगली हाथी ने बृहस्पतिवार सुबह एक अन्य महिला की जान ली थी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि जिले के कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत खैरभवना गांव में जंगली हाथी के हमले में दो महिलाओं तीजकुंवर (63) और सूरुजा (43) की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि कोरबा वनमंडल के करतला वन परिक्षेत्र में तीन दिन पहले आठ हाथियों का दल विचरण कर रहा था. इसमें से एक हाथी अपने झुंड से अलग हो गया.
जंगली हाथी का हमला
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात वह हाथी रलिया गांव पहुंचा और उसने बृहस्पतिवार सुबह सैर पर निकली गायत्री राठौर (55) को कुचल दिया. उन्होंने बताया कि महिला पर हमले के बाद जंगली हाथी वहां से तीन किलोमीटर दूर खोडरी गांव पहुंचा और पांच मवेशियों को मार डाला. इसके बाद वह रात लगभग 10 बजे खैरभवना गांव पहुंचा और हाथी आने की सूचना पर जान बचाकर भाग रही तीजकुंवर और सूरुजा की जान ले ली. कटघोरा वन मंडल के अधिकारी कुमार निशांत ने बताया कि मृतकों के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि 25-25 हजार रुपए प्रदान किए गए हैं. शेष राशि औपचारिकता पूरी होने के बाद दी जाएगी.
दो महिलाओं की मौत
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाथी के इधर-उधर भागने और खेतों तथा आबादी क्षेत्र में जाने के कारण उसे करंट लगने का खतरा बना रहता है. हाथी को करंट से बचाने के लिए क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद करवा दी गई थी. उन्होंने बताया कि जंगली हाथी को कोरबा जिले की सीमा से निकाला जा चुका है. उस पर नजर रखी जा रही है. (इनपुट्स एजेंसी)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें