Wild Animal Video Saand Ko Chhedna Pada Bhari Saand Ka Video Google Trends Man Made Mistake Of Teasing Bull Whatever Happened You Cant Imagine Omg Video Went Viral
Wild Animal Video: सांड को छेड़ने की गलती कर बैठा शख्स, फिर जो हुआ जिंदगी भर नहीं भूलेगा | देखें वीडियो
Wild Animal Video: इसमें देख सकते हैं कि किस तरह सांड को छेड़ना शख्स को काफी भारी पड़ जाता है. मौके पर ऐसा दृश्य दिखाई दिया हर कोई हिल गया.
Wild Animal Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो सांड के हमले से जुड़ा है. इसमें एक शख्स की गलती की वजह से सांड उसे दौड़ाने लगता है. इस वीडियो में शख्स को सांड के पास जाते हुए देखा जा सकता है, और फिर वो सांड को बिना सोचे-समझे छेड़ देता है. सांड को यह हरकत बिल्कुल पसंद नहीं आती और वह गुस्से में आकर शख्स को दौड़ाना शुरू कर देता है. सांड के गुस्से का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि वह बिना रुके शख्स के पीछे पड़ा हुआ था.
सांड ने किया अटैक
वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि सांड का पीछा करते हुए शख्स की हालत खराब हो जाती है. वह भागने की कोशिश करता है, लेकिन सांड उसकी हरकतों को समझ चुका था और लगातार उसे दौड़ाए जा रहा था. शख्स अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहा था, लेकिन सांड भी उसे पीछा किए जा रहा था. कुछ देर बाद, सांड ने शख्स को पकड़ लिया और उसे रोक लिया. इस दौरान शख्स की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है और वह पूरी तरह से घबराया हुआ नजर आता है. वह चाहकर भी अपनी जान नहीं बचा पा रहा था और सांड के गुस्से का शिकार होने लगा था.
इसी दौरान एक गाड़ी सामने आती है और शख्स की मदद के लिए आती है. गाड़ी के पास आते ही शख्स भागकर गाड़ी के बोनट पर चढ़ जाता है. जैसे ही वह गाड़ी पर चढ़ता है, सांड भी अब गाड़ी के पास आकर रुक जाता है. इस तरह, शख्स ने सांड के प्रकोप से बचने में सफलता पाई. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ और लोग शख्स की लापरवाही पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वीडियो को viral_ka_tadka ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.