Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं. एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने देखने वालों को हैरत में डाल दिया है. यह वीडियो साबित करता है कि दुनिया में ऐसे लोग भी हैं जो खतरों से जरा भी नहीं डरते और बड़े-से-बड़े जोखिम को भी आसानी से उठा लेते हैं. वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला अपने कंधे पर अजगर को रखकर पोज देती हुई नजर आती है फिर आगे जो होता है उसे देख हर कोई अपना माथा पकड़ लेते हैं.
अजगर के साथ पोज देने लगी महिला
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है की, महिला एक बेहद ही विशाल अजगर को अपने कंधे पर उठाए हुए है. यह अजगर इतना बड़ा और मोटा है कि शायद ही किसी ने अपनी पूरी जिंदगी में इतना विशाल सांप देखा होगा. यह देखकर हैरानी होती है कि महिला ने बिना किसी डर या हिचकिचाहट के इतने बड़े और खतरनाक जीव को अपने शरीर पर रखा हुआ है. हम देखते हैं कि आमतौर पर लोग छोटे-से-छोटे सांपों को देखकर भी उनसे दूर भागने लगते हैं और उन्हें छूने तक की हिम्मत नहीं जुटा पाते है. वीडियो में एक पल ऐसा भी आता है जब अजगर महिला के एक पैर को जकड़ लेता है, फिर भी उसके चेहरे पर डर नहीं दिखाई देता है.
वायरल हो रहे वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @thereptilezoo नाम के यूजर ने शेयर किया है. वायरल हो रहे वीडियो को अबतक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोग लाइक कर चुके हैं. इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किया है. कुछ यूजर्स ने महिला को ‘नागकन्या’ कहते हैं तो वहीं कुछ लोग हैरान होकर पूछ रहे हैं कि ‘ये इंसान है या नागिन, क्या इसे जरा भी डर नहीं लगता?’सोशल मीडिया इस तरह के कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं जिसे देख हर कोई दंग रह जाते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.