Viral Video: शख्स के एक ही मंत्र में व्हीलचेयर से उठ खड़ी हुई महिला, ठीक हुई तो फिर सदमें में पहुंच गई बेचारी

वायरल वीडियो देखकर हंसी भी बहुत आती है. बताया जाता है कि वीडियो किसी अफ्रीकी देश का है. इसमें एक महिला नजर आती है जो व्हीलचेयर पर बैठी है. महिल के दोनों पैरों पर बहुत ज्यादा सूजन है जो दर्द से बुरी तरह कराह रही है.

Published date india.com Published: November 19, 2025 2:07 PM IST
viral Video
वायरल वीडियो देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा. (Photo/X)

Viral Video: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है. मगर अभी जो वीडियो सामने आया है वो किसी को भी हैरान कर देगा. वायरल वीडियो देखकर हंसी भी बहुत आती है. बताया जाता है कि वीडियो किसी अफ्रीकी देश का है. इसमें एक महिला नजर आती है जो व्हीलचेयर पर बैठी है. महिल के दोनों पैरों पर बहुत ज्यादा सूजन है जो दर्द से बुरी तरह कराह रही है. महिला के आसपास सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा है. पास में एक अन्य शख्स भी है, जिसके पादरी होने का दावा किया गया है. इसमें देखेंगे पादरी महिला के करीब पहुंचकर एक मंत्र मारता है और सेकंडों में महिला की सूजन उतर जाती है.

Funny Video: सिर पर उगा सिर्फ एक बाल, फिर उसी का स्टाइल बनवाने सैलून पहुंच गया शख्स | देखिए मजेदार वीडियो

मंत्र से उतार दी पैरों की सूजन

इधर कुछ देर पहले तक व्हीलचेयर पर बैठी महिला को यकीन नहीं होता है कि वो ठीक हो चुकी है. फ्रेम में देखेंगे कि महिला खुद के ठीक होने से इतना खुश होती है कि मानो उसे सदमा लग गया हो. पादरी के मंत्र मारने से महिला के ठीक होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. हालांकि जब वीडियो के पीछे की सच्चाई पता चलती है तो शायद ही हंसी रुकेगी. बताया गया कि शख्स ने सबकुछ लोगों का ध्यान अन्य धर्म की तरफ आकर्षित करने के लिए किया. इसके लिए शख्स ने महिला को व्हीलचेयर पर बैठाया और ऐसा दिखाया कि वो बहुत बीमार है.

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

वायरल वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. ऐसे ही एक यूजर ने इसे ईसाई पादरी की चालाकी बताई ताकि लोगों को धर्म परिवर्तन कराया जा सके. एक यूजर ने लिखा कि इसे सच कौन मानेगा. ऐसे ही एक यूजर ने लिखा ऐसे बहुत लोग है जो इसे सचमुच मान लेंगे. मालूम हो वीडियो इंस्टाग्राम पर  satyugam_नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.