रैपिडो वाले के मोटापे पर लड़की ने कही ये बात, Video बना उड़ाया मजाक, Viral Post देख फूटा लोगों का गुस्सा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक महिला रैपिडो वाले का छिपकर वीडियो बना रही है और उसके मोटापे का मजाक उड़ाती हुई नजर आ रही है.

Published date india.com Published: August 5, 2025 7:00 PM IST
Viral video

सोशल मीडिया पर आजकल हर कोई वीडियो बनाकर अपलोड करता है. बड़े हों या बच्चे हर किसी को रील बनाने का शौक चढ़ा हुआ है. लोगों को जब भी कुछ अच्छा लगता है या फिर उनका मन करता है तो वो रिकॉर्ड करके उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं. आप भी अगर रील देखने के शौकीन हैं तो आपने भी एक से बढ़कर एक वीडियो देखे होंगे जो लोगों द्वारा पोस्ट किया जाता है. अभी एक वीडयो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है जिसमें लड़की एक रैपिडो वाले के मोटापे का मजाक उड़ा रही है. हालांकि, वीडियो देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट रहा है.

वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिला लड़की दूर से वीडियो बनाकर रैपिडो वाले को कैमरे में रिकॉर्ड कर रही है. रैपिडो वाला थोड़ा मोटा है, इस बात पर उसे दिखाते हुए महिला कहती है, ‘रैपिडो वाला बुलाया. रैपिडो वाला देख रहे हो. मैं छुपकर वीडियो बना रही हूं कि उसे बुरालगे लेकिन मैं कहा बैठूंगी कोई मुझे बताएगा? ये खुद ही बैठा हुआ है भैंसासुर.’ लड़की ने लास्ट में जो बोला, उसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्शन दिया है.

लोगों ने किया रिएक्ट

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘उसे लगता है कि यह मजाक है.’ इस वीडियो को डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने देखा और कई लोगों ने लाइक भी किया है. वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखाखुद करेगी रैपिडो और नखरे दुनियाभर के, बहन BMW ले लो एक, फैलकर बैठना. दूसरे यूजर ने लिखा- अबे नहीं जाना, मत जा, उसको गाली क्यों दे रही है. तीसरे यूजर ने लिखा- अगर इतना दिक्कत है तो कैंसल कर दे न, बेहूदगी कर रही है वीडियो बनाकर.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.