Trending News: घर किराए पर लेना एक बड़ी चुनौती हो सकती है. बढ़ती कीमतों, भारी ब्रोकर फीस और उच्च आवेदन लागतों के कारण, कई लोगों के पास तंग अपार्टमेंट में रहने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता. हालांकि, एक लड़की ने इन खर्चों को कम करने का एक अनोखा तरीका खोज निकाला है.
18 वर्षीय लड़की जहां काम करती है उसने उस कंपनी की इमारत में बना शौचालय किराए पर लिया और उसे अपना रहने का स्थान बना लिया. ये मामला चीन का है. यांग नाम की यह महिला हुनान, चीन में एक फर्नीचर स्टोर में काम करती है. 800 युआन (करीब 9,422 रुपये) का किराया देने में असमर्थ होने के कारण उसने अपने बॉस की पत्नी को कंपनी के शौचालय में रहने के लिए राजी कर लिया.
545 रुपये चुका रहीं किराया
द न्यू यॉर्क पोस्ट के अनुसार, 2,700 युआन (करीब 31,800 रुपये) प्रति माह कमाने वाली लड़की को रहने के लिए किफायती जगह खोजने में संघर्ष करना पड़ा. नतीजतन, उसने अपनी कंपनी के बाथरूम को अपने रहने की जगह के रूप में इस्तेमाल करने के लिए हर महीने सिर्फ £5 (545 रुपये) का भुगतान करने का विकल्प चुना.
बॉस की पत्नी ने मांगा केवल बिल का खर्चा
शुरुआत में यांग ने 21 पाउंड (2,290 रुपये) प्रति माह देने की पेशकश की, लेकिन उसके मालिक की पत्नी ने मना कर दिया और उससे केवल बिजली और पानी के खर्च के बराबर पैसे लिए. शोरूम में सोना एक विकल्प था, लेकिन यांग ने बाथरूम को चुना, क्योंकि रात में कार्यालय की जगह बहुत खुली और डरावनी लगती थी. वह शॉर्ट-वीडियो ऐप Douyin पर अपने दैनिक जीवन की झलकियां शेयर करती हैं.
एक महीने से रह रही शौचालय में
यांग लगभग एक महीने से शौचालय में रह रही हैं. गोपनीयता बनाए रखने के लिए, वह बाथरूम के दरवाजे पर एक बड़ा कपड़ा लटकाती हैं. वे शौचालय के अंदर खाना भी बनाती हैं. 18 वर्षीय यांग बाथरूम में अपने कपड़े धोती है और इमारत की छत पर अपने कपड़े सुखाती है.
स्वच्छता बनाए रखने के लिए, यांग शौचालय को सावधानीपूर्वक साफ रखती है, यह सुनिश्चित करती है कि सोते समय कोई गंध न आए. दुकान खुलने के समय, वह अपना सामान पैक करके रख लेती है ताकि ग्राहक और कर्मचारी शौचालय का उपयोग कर सकें. न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, जब तक यांग कंपनी में रहेंगी, उनका कहीं और कमरा किराए पर लेने का कोई इरादा नहीं है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.