दुनिया की 5 ऐसी जगह जहां नहीं होती रात

फ़िनलैंड में 73 दिनों तक आप रात में भी सूरज को देखन सकते है

Written by: Nutan Singh
Updated: February 22, 2016, 4:58 PM IST

दुनिया बहुत ही अनोखी है। यहां रोज़ सूरज डूबता है और हर रात के बाद दूसरा दिन आता है। मगर क्या आपको पता है की दुनिया में कुछ ऐसे भी जगह है जहां सूरज कभी भी डूबता नहीं। एक तरह से कहा जाये तो कभी रात नहीं होती। कहा जाता यही की भगवान ने दिन काम और रात आराम के लिए बनाया है। मगर यह कहावत तब झूठी लगती है जब इन जगहों के बारे में पढ़ते है। चलिए आपको बतातें हैं इन खास और दुनिया की अनोखी जगहों के बारे में जहां कभी रात नहीं होती।

finland

फ़िनलैंड: दुनिया भर के लोग अक्सर यहां के मौसम के बारे में जानकर सोच में पढ़ जाते है की कैसे यहां के लोग रह पाते हैं। दरअसल, फ़िनलैंड में गर्मिओ के दिन का इंतज़ार लोग करते हैं। क्यों की वहां ठंडी के दिन में कभी जल्दी सूरज उगता नहीं। वहीँ जब गर्मी का मौसम होता है तब सूरज लगभग 73 दिनों के लिए डूबता नहीं है। आपको बता दें की इन्ही दिनों में यहां सबसे ज्यादा लोग घूमने के लिए आते हैं। वहां 73 दिनों तक आप रात में भी सूरज को देखन सकते है। यह नज़ारा दुनिया के कुछ अनोखे नज़ारों मेसे एक है। यह भी पढ़ें: 1500 साल से लटका है यह मंदिर, जाने क्या है राज़ इस मंदिर का

canada

कनाडा: कनाडा ऐसा देश है जो साल के 12 महीने लगभग बर्फ की चादर से ढका हुआ रहता है। मगर आपको बता दें की इस देश में लगभग 50 दिन गर्मी के मौसम के दौरान सूरज नहीं डूबता। कनाडा के कुछ हिस्सों में चमकती धुप देखने मिलती है।

iceland

आइसलैंड: यहां सूरज कभी डूबता नहीं। बल्कि वह क्षैतिज होकर पूरी रात उस जगह की यात्रा करता है। आइसलैंड यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा टापू है। आपको बता दें की यहां कभी रात नहीं होती मई और जुलाई के महीने में। वहीं आर्कटिक समर के वक़्त यहां सूरज आधी रात को डूबता और फिर सुबह के 3 बजे उग जाता।

sweden

स्वीडन: स्वीडन में साल के 6 महीने सूरज नहीं डूबता है। यहां मई से लेकर अगस्त तक सूरज रात के 12 बजे थोड़ा डूबता है और फिर सुबह के 4 बजे उग जाता है। यहां दूर-दूर से यात्री आते हैं इस मौसम को देखने और इसको महसूस करने के लिए।

norway

नॉर्वे: नॉर्वे आधी रात में सूरज के देश के रूप में जाना जाता है। इस देश में लगभग 75 दिनों के लिए सूरज 20 घंटे रोज़ आसमान में दीखता है। यहां के लोगो को इस तरह के मौसम की आदत है। मगर कोई हमारे जैसा वहां जाये तो उसे जरूर यह सब अजीब लगेगा। कहां जाता है की यह देश पृथ्वी के ऐसे हिस्से में है जहां अगर सूरज दुबे भी तो भी देखेगा। इसका मतलब सूरज की सबसे ज्यादा रोशिनी वहीँ देखने मिलती है।(फोटो क्रेडिट: इनटाइम्स)

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.