सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे: डरावनी कहानी सुनाते-सुनाते महिला ने किया 'भूतिया मेकअप'

इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला बच्चे को डरावनी कहानी सुनाते-सुनाते इतना भयानक मेकअप कर लेती है जिसे देख आपके होश उड़ जाएंगे.

Published date india.com Published: December 27, 2023 6:23 PM IST
सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे: डरावनी कहानी सुनाते-सुनाते महिला ने किया 'भूतिया मेकअप'

खूबसूरत दिखने के लिए लोग अक्सर मेकअप का सहारा लेते हैं. साथ ही मंहगे से महंगा क्रीम, ब्रांडेड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल अपने चेहरे की सुन्दरता बढ़ाने के लिए करते हैं तो वहीं, कुछ लोग ऐसे भी है जो मेकअप का सहारा भूत बनने में किया करते हैं. मेकअप की मदद से जो चाहे रूप ले सकते हैं.वायरल हे रहे वीडियो में एक महिला अपना मेकअप कुछ इस तरह से करती है जिसे देख आप डर जाएंगे. इसमें महिला सुंदर दिखने के लिए नहीं बल्कि भूत- प्रेत की तरह नजर आने के लिए मेकअप कर रही है. वायरल हो रहा वीडियो कुछ ऐसा ही है जिसे देख आपके रोंगटे खड़े है जाएंगे.

महिला का भूतिया मेकअप
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से एक महिला बच्चे को कहानी सुनाने की एक्टिंग करते नजर आ रही है. इसके साथ ही वो अपना मेकअप करते भी कर रही है. और देखते ही देखते थोड़े समय बाद वो महिला भूतिया मेकअप कर लेती है.इस वायरल वीडियो को अगर आप अकेले में देखते हैं तो आपको डरावने सपने आने की भी संभावना बढ़ सकती हैं.

यहां देखें डरावना वीडियो-

View this post on Instagram

A post shared by _trouble_80 (@_trouble_80)

लोगों ने किए कमेंट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो को _trouble_80 नाम के यूजर ने पोस्ट किया है. वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. खबर लिखे जाने तक वीडियो को 11.5 मिलियन लोगों ने देख लिया है और 6 लाख 26 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. वाडियो को देख एक यूजर ने कमेंट किया- आपको डर नहीं लगता खुद से. दूसरे यूजर ने कहा – डरा-डरा के मार डालो हमको. एक अन्य यूजर ने लिखा- इस रील को देखने के बाद मुझे अपनी एक्स की याद आ रही है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.