
Azhar Naim
मैं अज़हर नईम हूं और फिलहाल India.com में ट्रेनी के तौर पर काम कर रहा हूं. यहां मैं ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों ... और पढ़ें
देशभर में हार्ट अटैक के मामलों में काफी इजाफा देखने को मिला है. खबरों की मानें तो आजकल लोगों को सड़क पर चलते वक्त जिम में और अन्य जगहों पर अचानक हार्ट अटैक आ जाता है, जिसके चलते उनकी मौत तक हो जाती है. ऐसे ही एक मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक DJ के सामने नाच रहा होता है और उसे अचानक हार्ट अटैक आता है, वीडियो में दिखा दृश्य काफी खौफनाक होता है, जिसके वायरल होने के बाद हर कोई हेल्थ को लेकर बात कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक किसी डांस फ्लोर में DJ की धुन में नाच रहे होते हैं. शुरुआत में सब कुछ नॉर्मल लगता है, वहां फ्लॉर में जैकेट पहना शख्स फुल मस्ती के मूड में नाच रहा होता है, लेकिन उसे मालूम न था कि ये डांस उसका आखिरी पल है. वीडियो में देखा गया कि युवक डांस करते-करते पीछे की ओर गिर जाता है और जमीन पर लेट जाता है. वहां मौजूद अन्य शख्स को लगता है कि वह मस्ती कर रहा है और वह अपना डांस करने लगता है. लेकिन थोड़ा वक्त गुजरने के बाद जब जमीन पर पड़ा शख्स कोई हरकत नहीं करता तो, पास में डांस कर रहा शख्स उसे चेक करने आता है और उसे उठाने की कोशिश करने लगता है, जिसके बाद खत्म हो जाता है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मामला बीते रविवार देर रात का बताया जा रहा है, जहां D-Mart मॉल में डीजे पर नाचते वक्त युवक को हार्ट अटैक आ जाता है और वह वहीं गिर जाता है. गिरने के बाद जब युवक काफी देर तक कोई हरकत नहीं करता तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाया जाता है, जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर देते हैं. मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीय देवकीनंदन के रूप में हुई है. पूरा वीडियो वहां मौजूद सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया जो अब वायरल है.
Man Dies of Sudden Cardiac Arrest While Dancing at Faridabad Mall
Devkinandan (23) suffered a fatal heart attack. Bystanders initially mistook his collapse for a dance move. He died within seconds. pic.twitter.com/puyDoZpn4i
— زماں (@Delhiite_) December 23, 2025
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को कई अकाउंट्स से शेयर किया गया है. वीडियो में युवक के साथ जो हुआ उसे देख यूजर्स हैरान दिखे और हेल्थ को लेकर जागरूक होने की बात कहते दिखे. एक यूजर ने लिखा- आज के वक्त में अच्छी हेल्थ होना किसी वरदान से कम नहीं है. वहीं अन्य ने लिखा- गलत खानपान ही इस तरह के मामलों को जन्म देता है, इसलिए अपनी हेल्थ का खूब ख्याल रखना जरूरी है. वीडियो तेजी से वायरल है और लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.