Viral Video: चलती रेपिडो बाइक पर महिला से छेड़छाड़, बचने के लिए लगा दी छलांग | देखिए वीडियो

पुलिस ने बताया कि महिला ने 21 अप्रैल को इंदिरानगर स्थित अपने एक दोस्त के यहां पहुंचने के लिए रात करीब 11 बजे रैपिडो बाइक बुक की थी.

Published date india.com Published: April 26, 2023 3:04 PM IST
Rapido bike

कर्नाटक के बेंगलुरु में छेड़छाड़ की कोशिश से बचने के लिए एक महिला चलती हुई रैपिडो बाइक से कूद गई. पुलिस ने बुधवार को ये जानकारी दी. पुलिस के अनुसार घटना 21 अप्रैल की देर रात येलहंका न्यू टाउन पुलिस थाने की सीमा में हुई. घटना के संबंध में आंध्र प्रदेश के मूल निवासी 27 वर्षीय दीपक राव को गिरफ्तार किया गया है.

रात में बुक की रैपिडो

पुलिस ने बताया कि महिला ने 21 अप्रैल को इंदिरानगर स्थित अपने एक दोस्त के यहां पहुंचने के लिए रात करीब 11 बजे रैपिडो बाइक बुक की थी. आरोपी ने ओटीपी के बहाने उसका मोबाइल ले लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश करने लगा. वह अलग-अलग रास्तों पर ले गया. इंदिरानगर के बजाय डोड्डाबल्लापुर रोड की ओर बढ़ गया. महिला के पूछने पर वह तेज स्पीड से बाइक चलाने लगा.

इससे सदमे में लड़की येलहंका के पास नगेनहल्ली में बीएमएस कॉलेज के पास बाइक से कूद गई. कॉलेज गेट पर मौजूद सुरक्षाकर्मी उसकी मदद के लिए दौड़ पड़े. यह देख आरोपी मौके से फरार हो गया.

यहां देखिए वीडियो

महिला के हाथ और पैर में चोटें आई हैं. चूंकि उसने हेलमेट पहना हुआ था, इसलिए वह बाल-बाल बच गई और उसे सिर और चेहरे पर कोई बड़ी चोट नहीं आई. इसके बाद पीड़िता ने बचाने आए सुरक्षाकर्मियों से मोबाइल लिया और घटना के बारे में अपने परिवार और दोस्तों को बताया.

बाद में पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने घटना की सीसीटीवी फुटेज हासिल कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना के दौरान आरोपी शराब के नशे में था. (इनपुट्स सहित)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.