
Azhar Naim
मैं अज़हर नईम हूं और फिलहाल India.com में ट्रेनी के तौर पर काम कर रहा हूं. यहां मैं ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों ... और पढ़ें
सांप एक खतरनाक जीव है, भले वह जहरीला हो या ना हो. दुनिया में दो सांप बहुत मशहूर हैं, एक किंग कोबरा जो अपनी लंबाई, घातक जहर के लिए जाना जाता है और दूसरा अजगर, जिसमें जहर नहीं होता, लेकिन इंसान तक को निगलने की क्षमता रखता है.अब, इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अजगर बिना जहर के भी कितना खतरनाक है. अजगर का एक वीडियो सोशल मीडिया की दुनिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक अजगर के साथ मस्ती करने की कोशिश करते हैं. लेकिन आगे जो कुछ होता है, उसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे.
वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि कैसे एक युवक अजगर के मुंह पर पैर रखकर खड़ा हो जाता है, ताकि वह हमला ना कर सके और ना ही कहीं जा सके. उसकी इस हरकत में कई और युवक भी शामिल होते हैं, जिनमें से एक हंसता हुआ वीडियो बना रहा होता है. आपने अजगर की मजबूत पकड़ के बारे में कई बातें सुनी होंगी और कई वीडियो भी देखे होंगे, उसकी पकड़ में आने के बाद बाहर निकलना बहुत मुश्किल होता है. शख्स की इस हरकत का जवाब देते हुए अजगर भी अपना पैतरा आजमाने लगता है और उसकी टांग को जकड़ने लगता है. धीरे-धीरे अजगर अपने शरीर को उसकी टांग पर लपैटता है, जिसे छुड़ाने के लिए युवक का एक दोस्त भी कोशिश करता है, लेकिन सांप अपनी पकड़ को इतना मजबूत करता है कि युवक वहीं डर जाता है.
अजगर की मजबूत जकड़न से युवक इतना ज्यादा डर जाता है कि अजगर के मुंह से अपना पैर उठा देता है और तेजी से पैर को झटकने लगता है, ताकि अजगर उसका पैर छोड़ दे. युवक अजगर को अपने आप से दूर करने के लिए रोता हुआ जमीन पर लेट जाता है और अपने पैर को तेजी से झटकने लगता है, जिसके बाद अजगर उसको बख्श कर चला जाता है. इस वीडियो में युवक की जो हालत हुई, उससे साफ पता चलता है कि युवक दोबारा ऐसी गलती नहीं करेगा.
इस वीडियो को सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर @chevy_kevin नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका था. कॉपी लिखे जाने तक वीडियो पर हजारों की संख्या में कमेंट्स भी देखने को मिल चुके हैं, जिसमें यूजर्स ने कई मजेदार बातें कहीं. एक यूजर ने लिखा ‘भाई, अजगर है वो कोई रस्सी नहीं, गुस्सा आया तो उसके पेट में दिखोगे’. वहीं अन्य यूजर ने लिखा ‘जहर नहीं है तो खेलने की कोशिश करोगे! देख लो, हल्का छूने पर ही जमीन पर लेट गया है’. कई यूजर्स ने कहा की सांप और अन्य जंगली जीवों के साथ इस तरह मजाक नहीं करना चाहिए, तुरंत प्रशासन को इसकी सूचना देनी चाहिए ताकि उसे सही-सलामत जंगल में छोड़ दिया जाए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.