घर का दरवाजा दक्षिण दिशा में हो तो वास्तु कैसे ठीक करें?

10 Aug, 2025

Shivendra Rai

वास्तु नियमों की जानकारी न होने के कारण कई बार घर का मुख्य दरवाजा दक्षिण दिशा में बन जाता है.

घर का मुख्य दरवाजा दक्षिण दिशा में होना नकारात्मक घटनाओं को बुलावा देने वाला हो सकता है.

मान्यता है कि दक्षिण दिशा यमराज की दिशा होती है. इसलिए इसे शुभ नहीं माना जाता है.

अगर किसी कारणवश आपके घर का मेन गेट दक्षिण दिशा की तरफ है तो दक्षिण दिशा में गणेश जी की प्रतिमा जरूर लगानी चाहिए.

दक्षिण दिशा की दीवार पर स्वास्तिक का निशान बनाना चाहिए. इससे वास्तु दोष का प्रभाव कम हो जाता है.

दक्षिणमुखी द्वार पर हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.

दक्षिणमुखी द्वार को लाल रंग से रंगने से यह ऊर्जावान और सकारात्मक बनता है.

आप घर के मुख्य द्वार के सामने एक बड़ा आईना भी लगा सकते हैं.

आप घर का दरवाजा दक्षिण दिशा में होने की वजह से उपाय के तौर पर कैक्टस का पौधा लगा सकते हैं.

(सभी जानकारियां ज्योतिष की मान्यताओं पर आधारित हैं.)

Thanks For Reading!

Next: Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर का आंगन कैसा होना चाहिए?

Find Out More