सही समय पर सही निर्णय लेते हैं इस मूलांक के लोग, होते हैं मिलनसार

20 Jan, 2025

Gaurav Barar

अंक ज्योतिष शास्त्र में हर एक मूलांक के बारे में बताया गया है.

किसी भी व्यक्ति की जन्म तिथि से उसके मूलांक का पता लगाया जा सकता है. जन्म तिथि के योग को मूलांक कहते हैं.

अंक शास्त्र में मूलांक 5 वालों के बारे में कई महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं.

जिस व्यक्ति का जन्म किसी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को हुआ हो तो उस व्यक्ति का मूलांक 5 होगा.

मूलांक 5 के लोग स्वभाव से बहुत मेहनती माने जाते हैं. यह लोग अपने दिमाग से काम लेते हुए आगे बढ़ते हैं.

इनकी मानसिक स्थिति बदलती रहती है. ये लोग बहुत देर तक एक ही मनोस्थित में नहीं रह पाते हैं.

ये लोग स्वभाव से सौम्य, तेज-तर्रार, चतुर, बुद्धिमान और ज्ञानी होते हैं.

ये लोग सही समय पर सही निर्णय लेने के लिए ही जाने जाते हैं.

मूलांक 5 के लोगों को नौकरी से ज्यादा बिजनेस करना पसंद आता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. India.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Thanks For Reading!

Next: गृह प्रवेश में कौन से रंग के कपड़े पहनना माना जाता है शुभ?

Find Out More