साप्ताहिक राशिफल: 12 मई से 18 मई, कैसा होगा आपका ये हफ्ता
11 May, 2025
Shivendra Rai
मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को शुरुआत में कुछ अच्छे व्यापारिक लाभ मिल सकते हैं. हफ्ते के मध्य में आपको कुछ सेहत से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं.
वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को शुरुआत में काम धंधे से संबंधित कुछ परेशानी मिल सकती है. जीवनसाथी के साथ आपके कुछ वैचारिक मतभेद संभव हैं. अचानक धन लाभ के योग रहेंगे.
मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को धन का लाभ मिल सकता है. इस हफ्ते कुछ व्यर्थ के खर्च आपको परेशान कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र के लिहाज से यह हफ्ता आपको शुभ परिणाम देने वाला रहेगा.
कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है. छात्र वर्ग के लिए हफ्ता थोड़ा मेहनत वाला बना रह सकता है. इस हफ्ते संतान की सेहत का ध्यान रखें.
सिंह लग्नराशि : इस हफ्ते सिंह राशि के जातकों का आत्मविश्वास बहुत बढ़ा-चढ़ा बना रहेगा. इस हफ्ते आपको अपनी दैनिक सुख-सुविधाओं में कुछ कमी देखने को मिल सकती है. सेहत को लेकर भी इस हफ्ते आपको थोड़ा सतर्क बने रहने की जरूरत रहेगी.
कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को आलस्य की अधिकता परेशान कर सकती है. कामकाज के लिहाज से यह हफ्ता आपको अच्छे लाभ दे सकता है. आपके जीवनसाथी को कोई लाभ मिल सकता है.
तुला लग्नराशि : इस सप्ताह तुला राशि के जातकों की शुरुआत अच्छी रहेगी. इस हफ्ते पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं. पुराने रुके हुए कार्य इस हफ्ते पूर्ण हो सकते हैं.
वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को कामकाज से संबंधित दौड़-भाग बनी रह सकती है. धन संबंधी मामलों में आपको इस हफ्ते अच्छे लाभ मिल सकते हैं.
धनु लग्नराशि : इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है. इस हफ्ते आपके खर्च अधिक मात्रा में बने रह सकते हैं. अचानक धन का लाभ आपको मिल सकता है.
मकर लग्नराशि : इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ मिलेंगे. जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा किंतु उनकी सेहत आपको कुछ परेशान कर सकती है. सेहत का ध्यान रखें, सिरदर्द की समस्या हो सकती है.
कुंभ लग्नराशि : यह सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते आपको कुछ दिक्कत मिल सकती हैं.हफ्ते का अंतिम भाग कुछ खर्च वाला हो सकता है.
मीन लग्नराशि : यह सप्ताह मीन राशि के जातकों के लिए थोड़ा परिश्रम वाला बना रह सकता है. कामकाज से संबंधित इस हफ्ते आपको अच्छे लाभ मिल सकते हैं. जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें.
Weekly horoscope 12 May to 18 May
Thanks For Reading!
Next: खाली बासी रोटी खाने से मिलेंगे सेहत को ये 7 चमत्कारी फायदे