Trading करते समय इन 7 बातों का रखें ध्यान, मार्केट क्रैश में भी पैसा बनाने का मिलेगा मौका

08 Apr, 2025

Anjali Karmakar

इन दिनों अंतरराष्ट्रीय राजनीति में उथल-पुथल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर की वजह से मार्केट में गिरावट देखी जा रही है.

शेयर ट्रेडिग करते समय आप अगर 7 बातों का ध्यान रखें, तो इस गिरावट में भी अच्छा पैसा कमा सकते हैं.

मार्केट में गिरावट के दौरान इमोशनल फैसले लेने से बचें. स्टॉक्स को सस्ते दाम पर बेचने के बजाय होल्ड करने से रिकवरी की संभावना बनी रहती है.

मार्केट डाउनफॉल के समय आपको उन कंपनियों के शेयर्स में इंवेस्ट करना चाहिए, जिनके पास मजबूत बैलेंस शीट, लगातार प्रॉफिट और अच्छा मैनेजमेंट है.

खासकर जब बाजार नीचे है, तब म्यूचुअल फंड्स या इंडेक्स फंड्स में SIP के जरिए रेगुलर इंवेस्ट करें.

पोर्टफोलियो का 20-30% हिस्सा कैश या लिक्विड एसेट्स में रखें, ताकि आगे और गिरावट होने पर खरीदारी का मौका मिले.

पुट ऑप्शंस जैसे हेजिंग टूल्स का इस्तेमाल करें. लंबी अवधि के निवेशक डायवर्सिफिकेशन इक्विटी, डेट, गोल्ड पर फोकस करें.

इस दौरान कमजोर फंडामेंटल वाली कंपनियों में निवेश से परहेज करें. ये स्टॉक्स गिरावट में सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं.

शॉर्ट टर्म में होने वाले उतार-चढ़ाव को नजरअंदाज कर 3-5 साल के लक्ष्य बनाएं. क्योंकि हर बड़े क्रैश के बाद रिकवरी हुई है.

Thanks For Reading!

Next: भारत के Top 10 गंदगी वाले रेलवे स्टेशन, टूटे प्लेटफॉर्म और कचरे का लगा अंबार

Find Out More