फ्लाइट में सफर करना है तो फॉलो करें ये 8 Tips, बहुत सस्ते में मिल जाएगा टिकट

11 Apr, 2025

Anjali Karmakar

फ्लाइट का टिकट ट्रेन के मुकाबले काफी महंगा पड़ता है. इसलिए ज्यादातर लोग मन होते हुए भी फ्लाइट में सफर नहीं कर पाते.

अगर आप कुछ टिप्स को फॉलो करें, तो बहुत सस्ते में डोमेस्टिक या इंटरनेशनल फ्लाइट का टिकट बहुत सस्ते में पा सकते हैं.

मंगलवार या बुधवार को फ्लाइट का टिकट बुक करें. इन दो दिनों में एयरलाइन कंपनियां रेट रि-स्ट्रक्चर करती हैं.

कोशिश करें कि मिड नाइट या अर्ली मॉर्निंग टिकट बुक करें.वीकेंड आसपास नहीं होते, तो किराया कम होता है.

डायरेक्ट फ्लाइट के बजाए कनेक्टिंग फ्लाइट को बुक करें. ये सस्ती पड़ती है, लेकिन एक ही नुकसान है कि समय ज्यादा लगता है.

अगर आप फ्लाइट से कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं, तो टिकट 21 दिन पहले बुक कर लें. सस्ता पड़ेगा.

फ्लाइट का टिकट बुक करने के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करें. कई बैंक क्रेडिट कार्ड पर ऑफर्स और पॉइंट्स देते हैं.

ट्रिप कंफर्म है, तो नॉन रिफंडेबल टिकट बुक करें. ये रिफंडेबल टिकट से सस्ते पड़ते हैं.

फ्लाइट के सस्ते टिकट बुक करने के लिए आप Momondo और Kayak जैसी साइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.

टिकट बुक करने से पहले फ्लाइट की वेबसाइट खंगाले, उनमें ऑफर के साथ सस्ते में टिकट मिल जाते हैं.

Thanks For Reading!

Next: 50 हजार की लागत से घर में शुरू करें ये बिजनेस, ऑल टाइम कमाई का है स्कोप

Find Out More