HDFC Securities ने लॉन्च किया HDFC SKY
27 Sep, 2023
India.com Hindi News Desk
HDFC SKY ऑल-इन-वन ऐप लॉन्च किया है, जिसमें 20 रुपये के प्राइस स्लैब पर इन्वेस्टमेंट और ट्रेड के लिए डिस्काउंट ब्रोकिंग शामिल है.
यह शुल्क ऑनलाइन ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म Groww, 5Paisa और Zerodha के समान है.
ऐप एक ही प्लेटफॉर्म पर इंडियन स्टॉक, ETF, MF, F&O, करेंसीज, कमोडिटी, IPO और ग्लोबल इक्विटी तक पहुंच प्रदान करेगा.
HDFC SKY के साथ, कंपनी जेन-जेड, मिलेनियल्स और नए जमाने के निवेशकों को टार्गेट कर रही है.
यह लॉन्च ऐसे समय में हुआ है जब SEBI निवेशकों को F&O सेगमेंट में नुकसान के बारे में आगाह कर रहा है.
SEBI के एक अध्ययन के अनुसार, 10 में से नौ व्यापारियों को F&O में पैसा गंवाना पड़ता है.
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज F&O ट्रेडिंग घंटे बढ़ाने की योजना बना रहा है.
NSE शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक एक शाम के ट्रेडिंग सत्र पर विचार कर रहा है.
कारोबारी सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे के नियमित ट्रेडिंग घंटों के बाद F&O कांट्रेक्ट्स का ट्रेड कर सकते हैं.
Thanks For Reading!
Next: Gold Rate Today: 1,000 रुपये टूटी चांदी, 200 रुपये नीचे आया सोना
Find Out More