800 के पार चाहिए CIBIL स्कोर? बस फॉलों कर लें ये टिप्स, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

13 Jun, 2025

Anjali Karmakar

किसी भी तरह का लोन देने से पहले बैंक आपकी इनकम और लोन चुकाने की क्षमता को देखते हैं.

आपकी क्रेडिट हिस्ट्री और सिबिल स्कोर से बैंकों को अंदाजा लग जाता है कि लोन देना कितना सेफ है.

सिबिल या क्रेडिट स्कोर 3 डिजिट का नंबर होता है. इससे आपकी रीपेमेंट एबिलिटी का पता चलता है.

सिबिल स्कोर 300 से 900 के बीच होता है. 750 से ज्यादा का क्रेडिट स्कोर एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी होता है.

इस स्कोर के साथ आपको अच्छे रेट ऑफ इंटरेस्ट पर लोन मिल जाता है. बैंक से कई ऑफर भी मिलते हैं.

कुछ टिप्स को फॉलो करके आप अपना सिबिल स्कोर 800 पार पहुंचा सकते हैं.

कभी भी अपने क्रेडिट कार्ड की लिमिट का 30% से ज्यादा इस्तेमाल न करें.

अपने लोन की EMI तय समय पर दें. आपकी EMI बाउंस नहीं होनी चाहिए.

चेक का इस्तेमाल करते हैं, तो इसे लेकर अलर्ट रहें. चेक बाउंस नहीं होना चाहिए.

बार-बार बैंकों में लोन के लिए अप्लाई न करें या जानकारी न मांगें.

किसी बैंक अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो उसे बंद करवा दें.

सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड क्रेडिट का बैलेंस बनाए रखें.

Thanks For Reading!

Next: 15000 लगाकर होगी 50 हजार की कमाई, घर में ही शुरू कर दीजिए इस चीज का बिजनेस

Find Out More