भारत के 10 सबसे बड़े रईसों में केपी सिंह का नाम भी शामिल, जानें- कुल कितनी असेट के हैं मालिक?

04 Apr, 2024

Manoj Yadav

फोर्ब्स ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट जारी की है. इसमें कुल 2781 लोगों का नाम शामिल किया गया है.

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी भारत के सबसे रईस शख्स हैं, जिनके पास कुल 116 अरब डॉलर की असेट है.

दूसरे नंबर पर गौतम अडानी का नाम है जिनके पास कुल 84 अरब डॉलर की संपत्ति है. बीते साल अडानी की संपत्ति घटकर 47.2 अरब डॉलर हो गई थी.

DLF के मालिक केपी सिंह का नाम भी अब भारत के 10 सबसे अमीर अरबतियों में शामिल हो गया है.

कुशलपाल सिंह के पास कुल संपत्ति पहली बार 20 अरब डॉलर के पार पहुंच गई है.

पिछले छह महीनों के दौरान DLF के शेयरों में 76% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे केपी सिंह की संपत्ति की वैल्यू में उछाल दर्ज किया गया है.

2023 में केपी सिंह की असेट में 7.7 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. इस साल इनकी संपत्ति में करीब 5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है.

भारत के रियल एस्टेट मार्केट में तेजी देखी जा रही है. यह ऐसे समय में आई है, जब दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में प्रॉपर्टी मार्केट गिरावट दर्ज की जा रही है.

हाई इंटरेस्ट रेट और गिरते वैल्यूएशन की वजह से रियल एस्टेट मुश्किल हालातों का सामना कर रहे हैं.

Thanks For Reading!

Next: Bitcoin एक साल में 20 लाख से 60 लाख

Find Out More