सैलरी आते ही कर लिया ये 5 काम तो मंथ एंड में दोस्तों से नहीं मांगना पड़ेगा उधार
12 Sep, 2025
Anjali Karmakar
बचत करना एक अच्छी आदत मानी जाती है. पैसों से पैसा बनाना अच्छे स्किल में गिना जाता है.
हर किसी में न तो ये आदत होती है और न ही उन्हें ये स्किल आती है.
अपने खर्चीले स्वभाव के कारण वो अपनी सैलरी या कमाई को बिना सोचे-समझे खर्च कर देते हैं.
फिर मंथ एंड में उन्हें पैसों की शॉर्टेज हो जाती है. इसलिए पैसे बचाना जरूरी है.
अगर मंथ एंड में आपकी भी जेब खाली हो जाती है, तो आप 3 बातों को गांठ बांध लीजिए.
इससे आप अपनी सैलरी को आराम से मैनेज कर पाएंगे. सैलरी से कुछ हिस्सा बचा भी पाएंगे.
आप 50-30-20 रूल को अपनाकर अपनी सैलरी को मैनेज कर सकते हैं.
सैलरी आते ही महीने के खर्चों का बजट बना लें. इसे सख्ती से फॉलो करें.
फिजूलखर्ची को रोकने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग और बाहर खाने की आदत को कंट्रोल करें.
अपनी सैलरी का कुछ हिस्सा दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर करें, ये UPI से जुड़ा हुआ न हो.
अपनी सैलरी से कुछ सेविंग करके एक इमरजेंसी फंड बनाए, ताकि दूसरों से पैसे न मांगना पड़े.
Thanks For Reading!
Next: सेक्शन 80C के तहत चाहिए टैक्स छूट? इन स्कीम में लगाइए पैसा
Find Out More