SIP का ये फॉर्मूला युवाओं को बना देगा करोड़पति, जानिए पूरा गणित

13 May, 2025

Gaurav Barar

आज के समय में युवा अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग को लेकर ज्यादा सजग हो रहे हैं.

निवेश के बढ़ते विकल्पों में म्यूचुअल फंड SIP एक भरोसेमंद तरीका बन चुका है. 

SIP को जितना जल्दी शुरू करें और जितने लंबे समय तक चलाएं, इससे उतना ही ज्यादा लाभ मिलता है.

इस बीच, एक खास फॉर्मूला सामने आया है जिसे '12-12-25 फॉर्मूला' कहा जा रहा है. इसे फॉलो कर आप करोड़पति बन सकते हैं.

SIP के 12-12-25 फॉर्मूला में पहले 12 का मतलब है कि हर महीने 12,000 रुपये की SIP,

दूसरे 12 का मतलब है कि हर साल औसतन 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न,

और 25 का मतलब है आपको 25 की उम्र से निवेश शुरू करना है.

अगर आप SIP के इस फॉर्मूले के साथ निवेश शुरू करते हैं तो 25 साल की अवधि में आप 2.04 करोड़ रुपये का फंड तैयार कर सकते हैं.

इसका सीधा मतलब ये हुआ कि जब आप 50 साल के होंगे, तब आपके पास 2 करोड़ रुपये का फंड तैयार होगा.

म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेश करने के साथ ही आप कुछ खास बातों का भी ध्यान रखना होगा कि इसमें शेयर बाजार का काफी रिस्क है.

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें. इंडिया.कॉम किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा.

Thanks For Reading!

Next: PPF अकाउंट हो गया है बंद तो न हों परेशान, सिर्फ 550 में चालू हो जाएगा खाता, जानें पूरा प्रोसेस

Find Out More