800 के पार हो जाएगा आपका CIBIL Score, बस फॉलो करिए ये टिप्स

11 Apr, 2025

Anjali Karmakar

किसी भी तरह का लोन देने के पहले बैंक और नॉन- बैंकिंग इंस्टीट्यूशन आपकी क्रेडिट हिस्ट्री और सिबिल चेक करते हैं.

क्रेडिट स्कोर 3 डिजिट का एक नंबर होता है. ये आपकी क्रेडिटवर्दीनेस, रीपेमेंट एबिलिटी और क्रेडिट हिस्ट्री को दिखाती है.

आमतौर पर क्रेडिट या सिबिल स्कोर 300 से 900 के बीच होता है. 800 से ज्यादा क्रेडिट स्कोर‘एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी’ माना जाता है.

इस स्कोर के साथ आप लोन पर सबसे अच्छे ब्याज दरें, प्रीमियम क्रेडिट कार्ड ऑफर और लोन पर आसान शर्तें हासिल कर सकते हैं.

कुछ टिप्स को फॉलो करके आप अपने क्रेडिट स्कोर को सुधार कर उसे 800 प्लस तक पहुंचा सकते हैं.

अपनी क्रेडिट कार्ड की लिमिट का 30% से ज्यादा इस्तेमाल न करें. आपकी लिमिट 1 लाख है, तो 30 हजार रुपये से ज्यादा खर्च न करें.

पुराने क्रेडिट अकाउंट्स को बंद न करें, खासकर अगर उसका पेमेंट रिकॉर्ड अच्छा है.

सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड क्रेडिट का बैलेंस बनाए रखें. यह दिखाता है कि आप अलग-अलग तरह के लोन संभाल सकते हैं.

अगर आपके परिवार के मेंबर का लंबा और पॉजिटिव क्रेडिट हिस्ट्री है, तो आप उनसे ऑथराइज्ड यूजर बनने के लिए कह सकते हैं.

Thanks For Reading!

Next: फ्लाइट में सफर करना है तो फॉलो करें ये 8 Tips, बहुत सस्ते में मिल जाएगा टिकट

Find Out More