CIBIL Score को लेकर क्या हैं RBI की गाइडलाइंस, जानें- यहां
RBI ने CIBIL Score को लेकर अपडेट जारी किया है. दरअसल, Credit Score को लेकर बहुत सारी शिकायतें आ रही थीं, जिसके बाद केंद्रीय बैंक ने नियमों को सख्त किया है.
RBI के नियम के तहत क्रेडिट ब्यूरो में डेटा सुधार न होने की वजह भी बतानी होगी और क्रेडिट ब्यूरो वेबसाइट पर शिकायतों की संख्या भी बताना जरूरी होगा.
इसके अलावा भी भारतीय रिजर्व बैंक ने कई नियम बनाए हैं. नए नियम 26 अप्रैल 2024 से लागू होंगे. अप्रैल में ही RBI ने इस तरह के नियम लागू करने की चेतावनी दे दी थी. इसके तहत रिजर्व बैंक ने कुल 5 नियम बनाए हैं.
केंद्रीय बैंक ने सभी क्रेडिट इन्फॉर्मेशन कंपनियों से कहा है कि जब भी कोई बैंक या एनबीएफसी किसी ग्राहक की क्रेडिट रिपोर्ट चेक करता है तो उस कस्टमर को इसकी जानकारी भेजा जाना जरूरी है.
यह जानकारी SMS या Email के जरिए भेजी जा सकती है.
RBI ने रिक्वेस्ट को रिजेक्ट करने की वजह बताना जरूरी कर दिया है.
साल में एक बार ग्राहकों को फ्री में फुल क्रेडिट रिपोर्ट देना जरूरी कर दिया है.
किसी कस्टमर को डिफॉल्ट रिपोर्ट करने से पहले उसे इसके बारे में जाकारी देना जरूरी कर दिया है.
अगर क्रेडिट इन्फॉर्मेशन कंपनी 30 दिन के भीतर कस्टमर्स की शिकायतों का निपटारा नहीं करती है तो उसे हर रोज 100 रुपये के हिसाब से जुर्माना देना पड़ेगा.
Thanks For Reading!
Next: दिवाली या धनतेरस पर मिले गिफ्ट पर भी देना होगा Tax?
Find Out More