दुनिया में कौन से देश सबसे ज्यादा सामान निर्यात करते हैं, कहां टिकता है भारत?
चीन यूं ही दुनिया सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्थाओं में शामिल नहीं है.
वह दुनिया को सबसे ज्यादा सामान निर्यात करता है, जिससे उसे खूब पैसा मिलता है.
एक आंकड़े के मुताबिक दुनिया भर में निर्यात होने वाले सामान में 14.2 फीसदी हिस्सेदारी चीन की है.
इससे उसे $3380 बिलियन की कमाई होती है, जो निर्यात से होने वाली कमाई में सबसे बड़ा हिस्सा है.
इसके बाद अमेरिका का नंबर आता है, जो 8.5% सामान निर्यात कर $2020 बिलियन की कमाई करता है.
नंबर 3 पर 7.1% के साथ जर्मनी $1688 बिलियन और फिर 4 पर नीदरलैंड्स (3.9% से $935 बिलियन) का नाम है.
इस फेहरिस्त में नंबर 5 जापान है, जो कुल निर्यात का 3 फीसदी माल एक्सपोर्ट कर $717 बिलियन कमाई करता है.
वहीं अगर भारत की बात करें वह 17वें स्थान पर है. वैश्विक निर्यात में उसकी 1.8% हिस्सेदारी है, जिससे $432 बिलियन की कमाई होती है.
Thanks For Reading!
Next: पाकिस्तान का सबसे अमीर बेटा, नेटवर्थ 12684675...
Find Out More