छात्रों को खान सर ने दिया गुरु मंत्र, अपना लेंगे ये 10 विचार तो सफलता दूर नहीं रहेगी

02 Feb, 2024

Parinay Kumar

'शिक्षक और सड़क में बड़ी समानता है, खुद भले ही एक जगह पर रह जाएं, लेकिन दूसरों को मंजिल तक पहुंचा देते हैं.'

'अगर आप अपने ऊपर समय देंगे तो आने वाले समय में लोग आपको गूगल पर सर्च करेंगे.'

'आज किताबों के दीवाने बन जाओ, कल दुनियां आप की दीवानी होगी, इस तथ्य का गवाह इतिहास है.'

'सफलता की सबसे अच्छी बात यह होती है कि वह मेहनत करने वाले पर फिदा रहती है..'

'पहचान से मिला काम ज्यादा समय तक नहीं रहता, लेकिन काम से मिली पहचान आजीवन रहती है.'

'जरूरी नहीं कि हर चीज किताबों और यूनिवर्सिटी में पढ़ाया जाएगा, कुछ चीजें खाली पेट और खाली जेब सिखा देगी.'

'दिल लगाना है तो किताबों से लगाओ बेवफा भी निकलेगी तो मुक्कदर बना कर जाएगी.'

'जो पानी से नहायेगा वो अपना लिबास बदलेगा और जो पसीने से नहायेगा वो एक इतिहास बदलेगा.'

'सफलता आपका परिचय दुनिया के सामने करायेगी और असफलता दुनिया का परिचय आप से करा देगी.'

'परेशानियों से कभी मत घबराइयेगा, आगे बढ़ने के लिए तकलीफ का होना जरूरी है.'

Thanks For Reading!

Next: IAS बनने के लिए ओबीसी कैंडिडेट को कितना मार्क्स चाहिए?

Find Out More