Success की गारंटी देती हैं खान सर की कही गईं ये बातें
06 Nov, 2024
Shivani sharma
अगर आप अपने जीवन में सफलता का मुकाम हासिल करना चाहते हैं तो अपने जीवन में खान सर की कही इन बातों को जरूर अपनाएं. इसके बाद आपको सफलता का परचम लहराने से कोई नहीं रोक पाएगा.
इन्सान के दिमाग की फितरत है आराम खोजना, लेकिन आप का कर्त्तव्य है उसे कार्यशील बने रहने के लिए मोटिवेट करना, जब माइंड कहे आराम के बाद काम, तब आप कहो, पहले काम फिर मिलेगा आराम
कंगारू को देख कर हाथी छलांग मारेगा तो, पैर तुड़वा बैठेगा.
कुछ दोस्त तो जिंदगी में ऐसे बना लो…, जैसे डॉक्टर की लिखावट मेडिकल स्टोर वाला फटाक से समझ लेता है.
समय के पास भी उतना समय नहीं की आप को दोबारा समय दे सके, निर्णय लेने में वक्त न लगाओ, वर्ना वक्त आप के लिए फैसला ले लेगा.
इन्सान को हमेशा खुद पर बड़ा निवेश करना चाहिए, जो इस बात की अहमियत समझ गया, उसकी प्रगति को कोई रोक नहीं सकता है.
निर्णय लेने से पहले स्वयं द्वारा अभ्यास करना महत्वपूर्ण है, जिंदगी हो या गाड़ी, जीतेगा वही जो समय रहते गियर चैंज कर लेता है.
शिक्षक और सड़क में बड़ी समानता है, खुद भले ही एक जगह पर रह जाएं लेकिन दूसरों को मंजिल तक पहुंचा देते हैं.
पहचान से मिला काम शायद ज्यादा टिकेगा नहीं, लेकिन काम से मिली पहचान कभी मिटेगी नहीं.
जिंदगी बड़ी अजीब है, तेज भागे तो अपनों का साथ छूटेगा, धीरे चलेंगे तो अपने ही साथ छोड़ आगे निकल जाएंगे, इस लिए रफ्तार का संतुलन बनाए रखें.
Thanks For Reading!
Next: इन आदतों के दम पर लोग होते हैं सक्सेसफुल, हर बार मिलती है कामयाबी