महिला अग्निवीर भी अब सेना में बतौर जवान हो सकेंगी भर्ती? जानें अपडेट
02 Nov, 2023
Parinay Kumar
अग्निपथ योजना के तहत अब भारतीय सेवा में महिला अग्निवीरों को बतौर जवान शामिल करने का प्रस्ताव लाया जा सकता है.
हालांकि अब तक इस विषय पर भारतीय सेना व रक्षा मंत्रालय द्वारा आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है.
मीडिया रिपोर्ट के हवाले से न्यूज एजेंसी IANS ने बताया, महिलाओं को बतौर जवान नियुक्त करने का प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है और मंजूरी के अंतिम चरण में है.
माना जा रहा है इस प्रक्रिया के तहत सबसे पहले नियुक्तियां सर्विसेज से शुरू होंगी.
इसके बाद महिला अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया का विस्तार कॉम्बैट सपोर्ट आर्म्स में किया जाएगा.
बता दें कि सेना में 'अग्निपथ' योजना के तहत चुने गए युवाओं को अग्निवीर कहा जाता है.
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, अग्निपथ देशभक्त और प्रेरित युवाओं को चार साल की अवधि के लिए सशस्त्र बलों में सेवा करने की अनुमति देता है.
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, अग्निपथ योजना सशस्त्र बलों के युवा प्रोफाइल को सक्षम करने के लिए डिजाइन की गई है.
अग्निवीरों को तीन सेनाओं में लागू जोखिम और कठिनाई भत्ते के साथ एक आकर्षक अनुकूलित मासिक पैकेज दिया जाता है.
चार साल की कार्यावधि के पूरा होने पर अग्निवीरों को एकमुश्त 'सेवा निधि' पैकेज का भुगतान किया जाएगा.
इसमें उनका योगदान शामिल होगा, जिसमें उस पर अर्जित ब्याज और सरकार से उनके योगदान की संचित राशि के बराबर योगदान शामिल होगा.
Thanks For Reading!
Next: ये हैं दुनिया के 10 सबसे कठिन Exams, लिस्ट में भारत के 3 एग्जाम