नहीं रहे बिशन सिंह बेदी, इन बातों के लिए आएंगे याद
भारत के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का आज (23.10.2023) को निधन हो गया. वह 77 साल के थे.
भारत के लिए उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में कई खास मुकाम अपने नाम किए. यहां डालें एक नजर.
उनके नाम 1560 फर्स्ट क्लास विकेट हैं. ऐसा करने वाले वह इकलौते भारतीय गेंदबाज हैं.
1960-70 के दशक में वह भारत की स्पिन चौकड़ी का अहम हिस्सा थे.
इस चौकड़ी में उनके साथ भगवत चंद्रशेखर, ईरापल्ली प्रसन्ना और S. वेंकटराघवन हिस्सा थे.
बेदी के बारे में कहा जाता था- वह पिच पर 50 पैसे का सिक्का रखा हो तो ओवर की सभी 6 गेंदें उस सिक्के पर ही गिरेंगी.
बेदी ने जब संन्यास लिया तो वह भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. आज भी वह 8वें नंबर पर हैं.
वह मुखर खिलाड़ी रहे उन्हें कोई भी बात पसंद नहीं आती थी तो वह खुलकर उसका विरोध करते थे.
Thanks For Reading!
Next: ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
Find Out More