रणजी से संन्यास लेने वाले क्रिकेटरों के लिए खुशखबरी, खेलेंगे फ्रैंचाइजी लीग

27 Feb, 2025

Arun Kumar

रणजी क्रिकेट से संन्यास ले चुके खिलाड़ियों के लिए एक खास तरह की लीग क्रिकेट शुरू करने की योजना है.

यह लीग IPL की तरह फ्रैंचाइजी आधारित होगी, जिसके लिए पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार को मेटॉर बनाया गया है.

एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग 'EVCL'के नाम से यह नई लीग लाने की तैयारी है, जिसका पहला एडिशन जून-जुलाई में संभव है.

इसके शुरुआती चरण में कुल 6 टीमें होंगी और पहले संस्करण में कुल 18 मैच खेले जाएंगे.

प्रवीण कुमार ने कहा, मैं रणजी खिलाड़ियों के योगदान को मान्यता देने के लिए EVCL का समर्थन कर खुश हूं.

इन प्लेयर्स को श्रेय देना जरूरी है क्योंकि इन्हें करियर में ज्यादा पहचान नहीं मिली.

उम्मीद है यहां उन्हें अपने करियर को फिर से चमकाने और कमाई करने का मौका मिलेगा.

Thanks For Reading!

Next: ये हैं चैम्पियन्स ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

Find Out More