IPL में फ्लॉप शो बर्दाश्त नहीं, एडम गिलक्रिस्ट की AUS खिलाड़ी को वॉर्निंग

20 Mar, 2025

Arun Kumar

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने जेक फ्रेजर मेक्गर्क को चेतावनी दी है.

उन्होंने कहा कि बीते 1 साल से टी20 क्रिकेट में संघर्ष कर रहे इस बल्लेबाज को IPL में मिले मौके को भुनाना होगा.

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर वह जल्दी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए तो उन्हें टीम के बेंच पर बैठना होगा.

फ्रेजर ने अपने पहले IPL में 9 पारियों में 330 रन बनाए, जिनमें 4 फिफ्टी शामिल थी. उनका स्ट्राइक रेट 234.04 था, जो टूर्नामेंट में नंबर 2 पर था.

DC ने इस सीजन उन्हें ₹9 करोड़ में RTM कार्ड इस्तेमाल कर अपनी टीम में रखा है. लेकिन वह 1 साल से इस फॉर्मेट में संघर्ष कर रहे हैं.

पिछले 24 टी20 पारियों में उन्होंने सिर्फ 382 रन बनाए हैं. उनका औसत 15.91 और स्ट्राइक रेट 136.91 रहा है.

गिलक्रिस्ट ने कहा कि IPL में टीम मालिक और कोच आपको फ्लॉप बर्दाश्त नहीं कर सकते इसलिए उन्हें खुद को साबित करना होगा.

Thanks For Reading!

Next: क्या IPL में खेल पाएंगे जसप्रीत बुमराह? MI के कोच को है शक

Find Out More