मोहम्मद सिराज का नाम लेकर माहिरा शर्मा से पूछा सवाल, मिला ये जवाब
इन दिनों चर्चाएं गरम हैं कि मोहम्मद सिराज एक्ट्रेस माहिरा शर्मा को डेट कर रहे हैं.
हालांकि दोनों की ही तरफ से अभी तक फैन्स को ऐसा कोई अपडेट नहीं दिया गया है.
इन दोनों की डेट की चर्चाएं छिड़ीं तो माहिरा की मां ने रिएक्शन जरूर दिया था.
उनकी मां ने खुलकर कहा था कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है. लोग फिजूल में नाम जोड़ते हैं.
उन्होंने कहा था- 'मेरी बेटी फेमस है और इसलिए लोग नाम जोड़ने लगते हैं.'
अब माहिरा के एक ताजा वीडियो सामने आया है, जिसमें पैपराजी उनसे सिराज पर सवाल पूछता है.
पैप्स ने माहिरा से पूछा कि उनका फेवरेट क्रिकेटर कौन है? इस पर माहिरा हैरान दिखीं और पूछा- क्या?
फिर से सवाल सुनकर उन्होंने कहा- पूरी इंडियन टीम मेरी फेवरेट है. इस पर पैप ने सिराज का नाम लेकर सवाल पूछा लिया...
इस बार माहिरा ने कोई रिएक्शन नहीं दिया और वह मुस्कुराती आगे बढ़ गईं.
Thanks For Reading!
Next: पाकिस्तान के हिन्दू क्रिकेटरों को कितनी मिलती हैं पेंशन?
Find Out More