हेनरिक क्लासेन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे में 83 गेंदों पर 174 रन की धमाकेदार पारी खेली.

16 Sep, 2023

Vanson Soral

क्लासेन ने डेविड मिलर (नाबाद 82 रन) के साथ पांचवें विकेट के लिए 222 रन की साझेदारी की.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने आखिरी के 10 ओवरों में कुल 173 रन बनाए. ये किसी भी टीम का वनडे क्रिकेट के आखिरी 10 ओवर में बनाए गए सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड है

आइए जानते हैं वनडे पारी के आखिरी 10 ओवर में सबसे ज्यादा रन के रिकॉर्ड के बारें में...

साउथ अफ्रीका से पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम था, जिसने पिछले साल नीदरलैंड के खिलाफ वनडे पारी के आखिरी 10 ओवरों में 164 रन जोड़े थे.

साल 2015 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे पारी के आखिरी 10 ओवर में 163 रन बटोरे थे.

वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2019 में इंग्लैंड ने आखिरी 10 ओवरों में 154 रन बनाने का कारनामा किया था.

न्यूजीलैंड के नाम भी आखिरी 10 ओवरों में 150 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है. कीवी टीम ने 2015 में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए 153 रन बना डाले थे.

Thanks For Reading!

Next: वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा पर डक पर आउट होने वाले एक्टिव खिलाड़ी

Find Out More