रणजी ट्रॉफी मैच- लंच में विराट कोहली ने मांगा चिली पनीर

30 Jan, 2025

Arun Kumar

विराट कोहली 12 साल बाद कोई रणजी ट्रॉफी मैच खेल रहे हैं. वह दिल्ली में रेलवे के खिलाफ मैच में उतरे हैं.

विराट कोहली मैच के पहले दिन विराट कोहली फील्डिंग पर उतरे और लंच सेशन में उन्होंने खास डिश की फरमाइश की.

36 साल के कोहली ने लंच सेशन में चिली पनीर की डिमांड की. कभी चिली चिकन उनका फेवरेट होता था.

कोहली साल 2018 से शुद्ध शाकाहारी बन चुके हैं यह उनकी भागदौड़ भरी जिंदगी में फिट रहने के लिए जरूरी है.

इसलिए उन्होंने नॉनवेज छोड़ दिया. इससे पहले उन्होंने गुरुवार सुबह के नाश्ते में छोले पूरी भी नहीं खाए.

DDCA के एक अधिकारी ने एक न्यूज वेबसाइट को बताया कि कोहली ने सुबह टीम के खिलाड़ियों के साथ कढ़ी चावल खाए.

DDCA के शेफ संजय झा ने बताया कि कोहली को उन्होंने यहां छोटे से बड़े होने तक खेलते देखा है. पहले वह चिली चिकन के खूब शौकीन थे.

Thanks For Reading!

Next: Ranji Trophy में खेलने के लिए Virat Kohli को कितने रुपये मिलेंगे?

Find Out More