क्या IPL में खेल पाएंगे जसप्रीत बुमराह? MI के कोच को है शक
मुंबई इंडियन्स के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह क्या IPL से भी बाहर हो जाएंगे.
इससे पहले बुमराह के चैम्पियन्स ट्रॉफी की शुरुआत तक फिट होने की उम्मीद थी लेकिन वह अभी मैदान पर नहीं दिखे हैं.
यह तेज गेंदबाज NCA में चैम्पियन्स ट्रॉफी से पहले अपनी फिटनेस साबित नहीं कर पाया था और वह अभी भी रिहैब में हैं.
बुमराह को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी टेस्ट के दौरान पीठ की मांसपेशियों में ऐंठन हुई थी, तब से वह ऐक्शन से बाहर हैं.
MI के कोच ने कहा कि संभव है बुमराह पूरे IPL सीजन के लिए भी बाहर हो जाएं और टीम उनके रिप्लेसमेंट पर भी सोच रही है.
वैसे पुख्ता तौर पर अभी यही बताया गया है कि बुमराह सीजन के शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे और वह NCA में फिटनेस हासिल कर रहे हैं.
MI के कोच महेला जयवर्धने ने कहा, फिलहाल सब ठीक है वह NCA में रिहैब कर रहे हैं और दिन-प्रतिदिन प्रगति कर रहे हैं.
कोच ने कहा कि हमें इस बारे में देखना होगा और उनकी जगह किसी और को मौका देना होगा. यह दूसरी चीजें आजमाने का मौका होता है.
Thanks For Reading!
Next: WTC 2025-27 साइकल में आ सकता है बोनस अंक, ICC करेगी चर्चा
Find Out More