अक्षय अपनी अनुशासित लाइफ स्टाइल और फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं.
हालांकि, एक बार अक्षय ने शराब पी ली थी और अभिनेता तब बहक गए थे.
हाल ही में अक्षय कुमार एक शो पर पहुंचे थे. इस दौरान अभिनेता से पूछा गया था कि क्या वो शराब पीते हैं?
इस पर अक्षय ने साफ इनकार कर दिया था. इसके बाद अक्षय से कहा गया था, 'आप एक दिन सलमान (खान) को कह रहे थे कि मैं एक ग्लास वाइन पी लूं, तो मैं आउट हो जाता हूं.'
इस पर अक्षय ने कहा था, 'हां मुझे याद है मेरी और मेरी वाइफ की 10वीं एनिवर्सरी थी तब मैंने इतनी सी वाइन पी ली थी.'
अक्षय को थोड़ी सी वाइन ने ही काफी परेशान कर दिया था.
अभिनेता ने आगे हंसते हुए कहा था, 'मैं अपनी औकात पर आ गया था. मैं कुकिंग करने लगा था.'
क्षय की ये बात सुनते ही सभी लोग हंसने लगे थे.
अक्षय कुमार इन दिनों अपने फैंस का मनोरंजन फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ से कर रहे हैं. इसमें अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं.
Thanks For Reading!
Next: Kantara Chapter 1: 'कांतारा चैप्टर 1' के लिए ऋषभ शेट्टी ने कितनी मोटी वसूली रकम?