Amitabh की 'दीवार' का 48 साल पुराना टिकट वायरल, महज इतनी थी कीमत

21 Jan, 2025

Shilpi Singh

अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फ़िल्म दीवार 70 के दशक की सबसे बड़ी और सुपरहिट फिल्म में से एक थी.

अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, नीतू सिंह और प्रवीन बॉबी स्टारर ‘दीवार’ साल 1975 में रिलीज़ हुई थी.

क़रीब 1.3 करोड़ रुपये (आज के 37 करोड़ रुपये) के बजट में बनी इस फ़िल्म ने जमकर पैसे कमाए थे.

‘दीवार’फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर 7.5 करोड़ रुपये (आज के 211 करोड़ रुपये) की कमाई की थी.

ऐसे में अब सोशल मीडिया पर दीवार के टिकट की फोटो जमकर वायरल हो रही है.

ये फ़िल्म 70mm के एयर कंडिशन्स सिनेमाहॉल में लगी है. टिकिट पर तारीख़ 1 मई 1975 की लिखी हुई है.

1 मई, 1975 का ये टिकिट राजकोट के गैलेक्सी सिनेमा का है, जिस पर क़ीमत 3 रुपये लिखी हुई है.

ख़ास बात ये है कि 3 रुपये की इस टिकिट में टैक्स भी शामिल है. टिकट को गौर से देखेंगे तो टिकट की क़ीमत के पास ही ब्रेकेट में टैक्स इंक्लूड लिखा है.

Thanks For Reading!

Next: कुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा की खुलेगी किस्मत, मिलने जा रहा फिल्म का ऑफर!

Find Out More