Bigboss 16 की Archana Gautam को कांग्रेस से निकाला
04 Oct, 2023
India.com Hindi News Desk
बिग बॉस 16 से अपनी पहचान बनाने वाली अर्चना गौतम रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 में भी नजर आई हैं.
जहां उन्होंने अपने गजब के एक्शन से सभी को चौंकाया है.
यही नहीं अर्चना गौतम पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं.
कांग्रेस पार्टी में रहकर अर्चना गौतम हस्तिनापुर विधानसभा सीट के चुनाव में प्रत्याशी भी रहीं हैं.
सोशल मीडिया पर अर्चना गौतम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो कांग्रेस दफ्तर के बाहर का है.
वीडियो में अर्चना और उनके पिता के साथ मार-पीट होती नजर आ रही हैं.
अब खबर हैं अर्चना गौतम को कांग्रेस पार्टी से 6 सालों के लिए निष्काषित कर दिया गया है.
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि ‘हस्तिनापुर से चुनावों के दौरान अर्चना गौतम ने गाड़ियों का किराया नहीं भरा.
यही नहीं जब पार्टी के नेताओं ने जब उनसे किराया भरने को कहा तो वो हंगामा करने लगी.
इसके साथ ही पार्टी की ओर से अर्चना के पिता पर भी आरोप लगाए हैं.
पार्टी के लोगों के मुताबिक अर्चना के पिता जिला कार्यालय से जबरन सामान ले जाया करते थे.
साथ ही अर्चना पब्लिसिटी पाने के लिए विवादित बयानबाजी करती हैं और बड़े नेताओं पर झूठे आरोप लगाती हैं.
Thanks For Reading!
Next: Kaho Naa Pyaar Hai का छोटा अमित अब दिखाता है ऐसा, पहचाना क्या?
Find Out More