रिश्ते में Jr. NTR के फूफा लगते हैं CM चंद्रबाबू नायडू, इस साउथ एक्टर के हैं जीजा
13 Nov, 2024
Akarsh Shukla
साउथ के सुपरस्टार एक्टर जूनियर एनटीआर और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के बीच फैमिली रिलेशनशिप है.
आपको जानकर हैरानी होगी कि सीएम चंद्रबाबू नायडू, रिश्ते में एक्टर जूनियर एक्टर के फूफा लगते हैं.
लोकसभा चुनाव में चंद्रबाबू नायडू ने किंग मेकर की भूमिका निभाई, लेकिन साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में भी उनकी तगड़ी पकड़ है.
सीएम नायडू ने किसी फिल्म में काम नहीं किया, लेकिन वो दिग्गज एक्टर और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के संस्थापक NT रामा राव के दामाद है.
1981 में सीएम नायडू की शादी NT रामा राव की बेटी नारा भुवनेश्वरी से हुई थी, जो सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की बुआ हैं.
सीएम नायडू की पत्नी भुवनेश्वरी के भाई साउथ एक्टर और पूर्व सांसद नन्दमूरि हरिकृष्णा हैं. इस लिहाज से दोनों के बीच जीजा-साला का रिश्ता है.
वहीं, नन्दमूरि हरिकृष्णा के बेटे जूनियर एनटीआर हैं, जो नारा भुवनेश्वरी के भतीजे लगते हैं. ऐसे में सीएम नायडू उनके फूफा हुए.
दोनों परिवारों में अच्छा तालमेल हैं, हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में जूनियर एनटीआर के चाचा एक्टर नन्दमूरि बालाकृष्णा एमएलए बने हैं.
नन्दमूरि बालाकृष्णा भी नारा भुवनेश्वरी के सगे भाई है, इस लिहाज से रिश्ते में सीएम चंद्रबाबू नायडू उनके सगे जीजा हुए.
Thanks For Reading!
Next: कौन हैं अदिति मिस्त्री? जिनकी Bigg Boss 18 में होने वाली हैं वाइल्ड कार्ड एंट्री
Find Out More