मशहूर पहलवान और बिग बॉस के कंटेस्टेंट रहे संग्राम सिंह ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में डाइट से जुड़े कई भ्रम पर बात की है.
संग्राम सिंह ने अपनी फिटनेस के बारे में बात करते हुए कहा कि खाना कभी नहीं छोड़ना चाहिए. हां, बस उसे लेने का सही तरीका होना चाहिए.
खाने को सही वक्त और सही मात्रा में खाएं. साथ में वर्कआउट करें तो कभी नुकसान नहीं होता है.
संग्राम का कहना है कि जो लोग खाना स्किप करने का ज्ञान देते हैं उनकी बात बिल्कुल न सुने.
खाना सही से खाएं लेकिन सोने से बीच में डेढ़ घंटे का गेप जरूर रखें. हेल्दी खाएं, फिट रहें.
अगर आप खाने पर ज्ञान देने वालों की बात सुनेंगे तो मेरा मानना है कि आप चक्कर खाकर गिर जाएंगे.
यही उम्र है खाना अच्छे से खाएं.
बता दें हाल ही में बोनी कपूर ने श्रीदेवी की फिटनेस पर बात करते हुए कहा था कि उन्होंने सालों से नमक नहीं खाया था.
नमक नहीं खाने की वजह से वे कई बार ब्लैकआउट भी हो चुकी थीं. वे अपनी फिटनेस को लेकर जरूरत से ज्यादा सजग थीं.
संग्राम ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि वे नहीं जानते कि श्रीदेवी कौन सी डाइट फॉलो कर रही थीं. वे उनके अभिनय को बहुत पसंद करते हैं.
संग्राम ने कहा कि जो लोग डाइट को लेकर जरूरत से ज्यादा सजग होते हैं वे कई बार बेवाकूफी भी कर जाते हैं.
Thanks For Reading!
Next: Dhoni से पहले इन फिल्मी सितारों के बाल काट चुका है ये हेयर स्टाइलिस्ट
Find Out More