बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह ने रूढ़िवादी विचारधारा वाले लोगों पर नाराज़गी जाहिर की थी.
रत्ना ने अपने इंटरव्यू मे बताया कि कैसे 21वीं सदी में महिलाएं करवा चौथ जैसी सदियों पुरानी परंपराओं का पालन कर रही हैं.
एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उनसे भी पूछा गया था कि क्या वह अपने पति के लिए उपवास रखेंगी?
रत्ना ने कहा, ‘महिलाओं के लिए आज भी कुछ भी नहीं बदला है, या बहुत महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बहुत कम बदलाव आया है.
हमारा समाज बेहद रूढ़िवादी होता जा रहा है. हम अंधविश्वासी होते जा रहे हैं.
हमें धर्म को स्वीकार करने और बनाने के लिए मजबूर किया जा रहा है.
किसी ने मुझसे पिछले साल पहली बार पूछा कि क्या मैं करवा चौथ का व्रत रख रही हूं. मैंने कहा, ‘क्या मैं पागल हूं?’
क्या यह अजीब नहीं है कि आधुनिक शिक्षित महिलाएं करवा चौथ करती हैं
पति के जीवन के लिए प्रार्थना करती हैं ताकि उनकी लाइफ को थोड़ा और समय मिल सके?
बता दें, रत्ना ने एक्टर नसीरुद्दीन शाह से शादी की थी जिसे अब 40 साल हो चुके हैं.
उनके दो बेटे इमाद शाह और विवान शाह हैं.
Thanks For Reading!
Next: Baby Girl Name : TV की इन फीमेल कैरेक्टर नेम पर रखें अपनी बेटी का नाम
Find Out More