हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई बातें की.
नसीरुद्दीन ने कहा कि जिस तरह एक मां अपने बच्चे को प्यार और ममता दे सकती है वो और कोई नहीं दे सकता.
अभिनेता ने कहा कि वो जब भी परेशान होते थे अपनी मां से बात करते थे. बाबा से उनकी कभी इतनी बातें हुई नहीं.
मेरी कामयाबी देखने तक वो जीए नहीं और जब तक जिंदा थे हम दोनों के बीच की दरार कभी भर नहीं पाई.
जिसका मुझे बेहद अफसोस है.
नसीरुद्दीन के पिता नहीं चाहते थे वो फिल्मों में जाएं. उनके पिता अली मोहम्मद शाह तहसीलदार हुआ करते थे.
मोहम्मद शाह चाहते थे कि उनके बच्चे पढ़-लिखकर अफसर बने.
लेकिन जब भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हो रहा था अभिनेता के पिता पाकिस्तान चले गए.
वहीं नसीरुद्दीन ने भारत में रहने का फैसला किया. ऐसे में अभिनेता को सिर्फ तीन चीजों से प्यार हुआ.
थियेटर, सिनेमा और क्रिकेट. नसीरुद्दीन पढ़ाई में भी बहुत फिसड्डी थी. उनका ध्यान सिर्फ खेलकूद में रहता था.
NSD में एडमिशन लेने की वजह से अभिनेता के पिता ने उनसे नाता तोड़ लिया था.
फिर बेटे की पहली फिल्म की सफलता के बाद नसीर के पिता काफी खुश थे. हालांकि कुछ समय बाद उनका निधन हो गया.
नसीर को अपने पिता के साथ बैठकर खुशी जाहिर करने का कभी मौका नहीं मिल पाया.
कहा जाता है कि अपने पिता की मौत के बाद नसीर ने उनकी कब्र पर जाकर खूब बातें की थी जो वो उनके जिंदा रहते नहीं कर पाए थे.
Thanks For Reading!
Next: क्या आप जानते हैं प्रभास का पूरा नाम
Find Out More