सिर्फ 7 साल के थे निक जोनस, जब प्रियंका को देखा था पहली बार.....दिलचस्प है किस्सा
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है. दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं.
निक संग शादी के बाद प्रियंका के फैंस एक तरफ जहां काफी खुश थे, वहीं दूसरी तरफ उन्हें 10 साल छोटे निक संग शादी करने के लिए ट्रोल भी किया गया था.
हालांकि इन बातों का प्रियंका पर निक के रिश्ते पर कोई फर्क नहीं पड़ा, लेकिन क्या आप जानते हैं जब पहली बार निक ने पीसी को देखा था तब वह महज 7 साल के थे. आइए बताते हैं पूरा किस्सा...
एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि निक ने उन्हें पहली बार साल 2000 में टीवी पर मिस वर्ल्ड इवेंट में देखा था.
एक्ट्रेस ने ये भी खुलासा किया कि उस वक्त वो महज 7 साल के थे.
प्रियंका ने इंटरव्यू में कहा था, "मैं करबी 18 साल की थी और मैंने लंदन में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था. एक ऐसी लड़की थी, जिसे ये पता ही नहीं था कि उसे आगे क्या करना है. शादी के बाद मेरी सास ने मुझे बताया था कि मुझे याद है कि मैंने तुम्हें टीवी पर जीतते देखा था."
प्रियंका ने इसी इंटरव्यू में आगे कहा, "मेरी सास ने आगे बताया था कि मेरे ससुर को इस तरह के इवेंट शोज देखना बहुत पसंद है. उस वक्त वो मेरा इवेंट शो देख ही रहे थे कि तभी निक भी आ गया था और दोनों ने तुम्हें साथ में जीतते देखा था."
चार साल तक अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय करने के बाद दोनों ने सरोगेसी से बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को वेलकम किया था.
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका बहुत जल्द वेब सीरीज, सिटाडेल सीजन 2 में दिखाई देंगी.
Thanks For Reading!
Next: दो शादियां टूटने के बाद नींद लाने के लिए शराब पीता था ये एक्टर
Find Out More