Rashmika-Vijay Net Worth: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा में कौन है ज्यादा अमीर?

05 Oct, 2025

Shilpi Singh

श्मिका मंदना और विजय देवरकोंडा के सगाई करने के रूमर्स फैले हुए हैं.

हालांकि इस जोड़े ने अभी तक अपने रिश्ते या सगाई को ना तो ऑफिशियली कंफर्म किया है ना ही खारिज किया है.

इन सबके बीच चलिए यहां जानते हैं विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना में से ज्यादा अमीर कौन है?

विजय देवरकोंडा अपनी एक फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपये बतौर फीस वसूलते हैं.

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 50-70 करोड़ रुपये के बीच है.

अभिनेता की इनकम का सोर्स उनकी फिल्मों से फीस, उनका फैशन लेबल राउडी क्लब और वॉलीबॉल टीम की ऑनरशिप शामिल है.

रश्मिका मंदाना हर फिल्म से 4-8 करोड़ रुपये बतौर फीस वसूलती है, लेकिन पुष्पा 2 के लिए उन्हें 10 करोड़ तक फीस मिली थी.

रश्मिका की इनकम के अन्य सोर्स में ब्रांड एंडोर्समेंट से होने वाली आय शामिल है. वह बोट, कल्याण ज्वैलर्स, 7UP और मीशो जैसे ब्रांड्स से जुड़ी हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'छावा' अभिनेत्री की नेटवर्थ 66 करोड़ रुपये है.

अभिनेत्री के पास बैंगलोर में 8 करोड़ रुपये का एक आलीशान घर भी है. वहीं विजय के पास हैदराबाद में 15 करोड़ का लग्जरी मकान है.

Thanks For Reading!

Next: Bigg Boss 19: बिग बॉस में इन दो हसीनाओं की वाइल्ड कार्ड एंट्री, मचाएगी तहलका

Find Out More