Rekha B'day: रेखा को इस एक्टर ने किया जबरन Kiss, लोग बजाते रहे सीटियां
बंबई के महबूब स्टूडियो में फिल्म दो शिकारी की शूटिंग शुरू ही हुई थी. राजा नवाथ इस फिल्म के निर्देशक और सिनेमेटोग्राफर थे
फिल्म के पहले ही शेड्यूल में कुलजीत, राजा और बिस्वजीत ने एक प्लान बनाया.
रेखा इस प्लान में उनका शिकार बनने वाली थीं.
उस दिन रेखा और बिस्वजीत के बीच एक रोमांटिक सीन फिल्माया जाने वाला था.
शूटिंग से पहले ही सब तैयार हो चुका था. कैमरा हर ऐंगल से तस्वीर खींचने को तैयार था.
जैसे ही राजा ने एक्शन कहा, बिस्वजीत के होंठ रेखा के होंठों पर थे.
वे रेखा को किस करने लगे. खबरों के मुताबिक बिस्वजीत ने उन्हें 5 मिनट तक किस किया.
जिसे देखकर रेखा सन्न थीं. ना डायरेक्टर कट बोल रहे थे ना बिस्वजीत छोड़ रहे थे.
पांच मिनट तक बिस्वजीत रेखा को किस करते रहे. पास खड़े क्रू मेंबर्स ने तालियां बजानी शुरू कर दी. सीटियां बजाने लगे.
रेखा की आंखें बंद थी लेकिन उनमें आंसू थे. इस घटना का जिक्र यासिर उस्मान की किताब में किया गया है.
15 साल की उम्र में रेखा का ये पहला किस था. इस घटना के बाद रेखा को समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या करे.
बिस्वजीत ने ये कहकर पल्ला झाड़ लिया उन्होंने डायरेक्टर के कहने पर ऐसा किया.
उन्होंने बताया था, “यह एन्जॉयमेंट के लिए नहीं था, बल्कि फिल्म के लिए जरूरी था.
हालांकि, रेखा उस समय गुस्से में थीं, क्योंकि उन्हें धोखा दिया गया था.”
Thanks For Reading!
Next: क्या करते हैं Janhvi Kapoor के 'ब्वॉयफ्रेंड' शिखर पहारिया?
Find Out More