किस मुस्लिम कम्यूनिटी से ताल्लुक रखते हैं सैफ अली खान?
सैफ अली खान और करीना कपूर के बांद्रा वाले घर में चोरी हुई है. अभिनेता ने जब चोर को रोकने की कोशिश की इस दौरान वो घायल हो गए.
कहा जाता है कि यह घटना गुरुवार को लगभग 2:30 बजे हुई जब अभिनेता अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपने घर में सो रहे थे.
घायल होने के बाद एक्टर को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.
पुलिस मामले की जांच कर रही है. वो ये भी जानने में लगी है कि क्या वाकई चोर से हाथापाई के दौरान ही अभिनेता घायल हुए. चोर को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं.
चलिए आपको बताते हैं कि सैफ अली खान किस कम्युनिटी से ताल्लुक रखते हैं.
पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने बताया था कि वे खुद को अज्ञेयवादी (Agnostic) मानते हैं.
इसका अर्थ है कि वे ईश्वर के अस्तित्व को लेकर न तो पूरी तरह से विश्वास रखते हैं और न ही इसे पूरी तरह नकारते हैं.
सैफ ने कहा कि वो मुस्लिम हैं लेकिन किसी धर्म को फॉलो नहीं करते हैं.
उनकी मां, मशहूर सीनियर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर, हिंदू थीं, जिन्होंने शादी के बाद इस्लाम धर्म अपनाया.
Thanks For Reading!
Next: 5 एक्ट्रेस ग्लैमर छोड़ बनी संन्यासी, अध्यात्म की राह पर साध्वी बनकर गुजार रहीं हैं जिंदगी
Find Out More