एक निवाला खाया और बेहोश... सतीश शाह की कैसे हुई मौत?

26 Oct, 2025

Shilpi Singh

74 वर्षीय दिग्गज एक्टर सतीश शाह का 25 अक्टूबर की दोपहर निधन हो गया

सतीश शाह के मैनेजर रमेश कडातला ने कहा, 'कल दोपहर लंच करते हुए हुआ था...दो या पौने दो बजे थे, खाना खाते वक्त हुआ '.

सतीश ने एक निवाला खाया और फिर बेहोश हो गए। आधे घंटे बाद एम्बुलेंस आई और जब हम अस्पताल पहुंचे तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया

जेडी मजेठिया ने पीटीआई को दिए रीसेंट इंटरव्यू में जेडी ने बताया, 'यह विश्वास ही नहीं हो रहा. सुबह 11 बजे आतिश कपाड़िया से बात हुई थी.'

दोपहर 12:57 पर रत्ना जी से फोन पर चर्चा की. दो घंटे बाद ही खबर आई कि वह अब नहीं रहे.

सतीश शाह के मैनेजर ने बताया था कि एक्टर काफी समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे

कुछ समय पहले कोलकाता में उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था

बताया गया है कि एक्टर वहां डेढ़ महीने रहे और ठीक होकर घर लौट आए थे

एक्टर के करियर की बात करें, तो उन्होंने दर्जनों फिल्मों में काम किया, पर पॉपुलैरिटी 'साराभाई वर्सेस साराभाई' से मिली थी

वह 'फना', 'हम साथ साथ हैं', 'कल हो ना हो', 'करण अर्जुन', 'हम आपके हैं कौन' और 'अर्ध सत्य' जैसी ढेरों फिल्मों में नजर आए

Thanks For Reading!

Next: 'सुनीता बच्ची जैसी है...उसे बहुत बार माफ किया है'

Find Out More