जब इटली में Soha Ali Khan को 'पाइवेट पार्ट दिखाने लगा था शख्स'

15 Sep, 2025

Shilpi Singh

सोहा अली खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उनके साथ इटली में दिल दहला देने वाली घटना हुई थी.

हॉटरफ्लाई के साथ बातचीत में, अभिनेत्री से पूछा गया था कि क्या उन्हें कभी पब्लिकली फ्लैश किया गया है.

इसका जवाब देते हुए, अभिनेत्री ने कहा, "इटली में, हां, ज़ाहिर है, ऐसा अक्सर होता है.

लेकिन दिनदहाड़े? हां... उनका क्या मोटिव होता है? मुझे यह समझ नहीं आ रहा. हम उनके दिमाग में घुसकर यह समझना नहीं चाहते.

इसके अलावा, उन्होंने बॉलीवुड में कास्टिंग काउच के बारे में बात की और कहा, "कहीं न कहीं, ये प्रिवलेज, जहां आप एक इंडस्ट्री परिवार से जुड़े होते हैं.

शायद इसी वजह से मैं बच गई, सबको लगा कि सैफ हैं, शर्मिला जी हैं, शायद इसी वजह से.

मुझे सच में ऐसा कोई एक्सपीरियंस नहीं हुआ. इसके लिए भगवान का शुक्र है."

सोहा अली खान हाल ही में नुसरत भरुचा, गश्मीर महाजनी और जितेंद्र कुमार के साथ छोरी 2 में नज़र आईं थीं.

सोहा ने सात साल के ब्रेक के बाद अभिनय में वापसी की है, इससे पहले वह 2018 में रिलीज़ हुई साहेब बीवी और गैंगस्टर 3 में नज़र आई थीं.

Thanks For Reading!

Next: श्वेता तिवारी का साड़ी लुक वायरल,फैंस बोले 'हम कैसे न पिघलें'

Find Out More