दिवंगत अभिनेत्री श्री देवी का निधन 2018 में हुआ था. अचानक हुई मौत से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी.

04 Oct, 2023

Pooja Batra

श्री देवी दुबई में एक शादी अटेंड करने गई थीं जहां बाथटब में डूब कर उनकी मौत हो गई.

श्री देवी अपनी फिटनेस पर खासा ध्यान देती थीं. हाल ही में उनके पति बोनी कपूर ने उनके बारे में कई खुलासे किए हैं.

बोनी कपूर ने बताया कि श्री को लो ब्लड प्रेशर की दिक्कत थी जिसकी वजह से डॉक्टर ने उन्हें नमक लेने की सलाह दी थी.

एक बार तो श्री देवी बेहोश होकर बाथरूम में गिर गई थीं जिसकी वजह से उनका एक दांत तक टूट गया था.

हैरान कर देने वाली बात ये है कि इन सबके बावजूद श्री ने अपनी नो सॉल्ट वाली डाइट को जारी रखा था.

किडनी को सही रखने के लिए नो सॉल्ट डाइट की जाती है.

इस डाइट का इस्तेमाल करके आप अपनी बॉडी में कोलेस्ट्रॉल और बेड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रखते हैं.

कई बार इससे शरीर में कमी हो जाती है जिसकी वजह से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

जहां नमक की अधिकता से आप बीमार हो सकते हैं वहीं नमक की कमी भी परेशानी खड़ा करती है

Thanks For Reading!

Next: Bigboss 16 की Archana Gautam को कांग्रेस से निकाला

Find Out More