जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं.
09 Oct, 2023
Sumedha Priyadarshni
जाह्नवी कपूर एक बार फिर से अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं.
जाह्नवी को ऐसी देखने के बाद फैंस उनके रिलेशनशिप को लेकर कयास लगाने लगे हैं.
एक्ट्रेस के साथ दिखने वाला ये लड़का कोई और नहीं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री के पोते शिखर पहाड़िया है.
वहीं, शिखर की प्रोफेशनल लाइफ को देखें तो वो एक पोलो प्लेयर के साथ एक एंटरप्रिन्योर है.
कुछ दिनों पहले जाह्नवी और शिखर की एक क्लिप वायरल हुई थी, जिसमें दोनों को मुंबई की सड़कों पर डांस करते देखा गया था.
दोनों कपल को गणेश चतुर्थी के मौके पर मुकेश अंबानी के घर पूजा में साथ शामिल होते हुए देखा गया था.
इन लव बर्ड्स के लगातार एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखने के बाद फैंस दोनों की रिलेशनशिप की बात कर रहे हैं.
हालंकि दोनों में से किसी ने भी अबतक अपने रिश्ते को लेकर ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं किया है.
वहीं, करण जौहर की शो 'कॉफी विद करण 7' में ये बताया गया था कि सालों पहले ये कपल एक दूसरे को डेट कर चुके हैं.
Thanks For Reading!
Next: सुपरहिट बॉलीवुड स्टार्स के ये है सुपरफ्लॉप बच्चे
Find Out More